ऋषिकेश। एम्स ऋषिकेश के ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग द्वारा स्थानीय लोगों में रक्तदान हेतु जन जागरण के उद्देश्य से एक रैली का आयोजन किया गया।
इस रैली में ऐम्स निदेशक प्रोफेसर रविकांत, डीन सुरेखा किशोर, प्रो मनोज गुप्ता, प्रो ब्रिजेन्द्र सिंह समेत कई संकाय सदस्य, रेजिडेंट डॉक्टर, विद्यार्थी तथा सामाजिक संगठन के प्रतिनिधि शामिल थे ।
दरअसल हर साल 1 अक्टूबर को स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के रूप में मनाया जाता है यह तिथि स्वर्गीय डॉक्टर जय गोपाल जोली की जन्म तिथि है जिन्हें भारतीय ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन के जनक के रूप में जाना जाता है। लोगों में शैक्षिक रक्तदान की प्रवृत्ति को बढ़ावा देने के लिए आस्था पथ पर इस रैली का आयोजन प्रातः 6:00 बजे किया गया था । रैली के पश्चात एम्स ऋषिकेश मैं आयोजित एक समारोह में बोलते हुए निदेशक प्रोफेसर रविकांत ने कहा मनुष्य के रक्त का कोई पर्याय नहीं है इसकी आपूर्ति सिर्फ रक्तदान से प्राप्त रक्त से ही की जा सकती है अतः रक्तदान और विशेषकर शैक्षिक रक्तदान की प्रवृत्ति समाज में होना आवश्यक है। कार्यक्रम में नियमित रक्त दाताओं, प्रेरकों, कैंप आयोजकों, तथा विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों को भी रक्तदान में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया । जिनमें से प्रमुख थे आलोक मोरालिया , लायंस क्लब के धीरज मखीजा हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा के सरदार दर्शन सिंह और एचएनजीआईएल ऋषिकेश के डॉक्टर जी एस पायल।

Post A Comment: