ऋषिकेश। तीर्थनगरी ऋषिकेश में निर्दलीय प्रत्याशी वीना दीप शर्मा ने प्रचार व जनसम्पर्क में राष्ट्रीय पार्टियों से मैदान मार लिया है। जहां अभी राष्ट्रीय पार्टी भाजपा व कांग्रेस रूठों को मनाने में लगी हुई है। वहीं वीना शर्मा ने अपना हरिद्वार रोड़ स्थित टैक्सी यूनियन के पास कार्यालय खोलकर चुनाव प्रचार में जुट गई है। भाजपा व कांग्रेस अभी गुटबाजी को मैनेज करने में लगी हुई है लेकिन यह गुटबाजी मैनेज होने के बजाए बढ़ी ही जा रही है। यहां यह खेल हो रहा है कि एक को मनाते हैं तो चार रूठ जाते हैं। जबकि वीना दीप शर्मा जनता के बीच पहुंचना शुरू हो गयी है। उनके झंडे व बैनरों से शहर पट गया है। जबकि भाजपा व कांग्रेस जैसी राष्ट्रीय पार्टियों को झंड़े लगाने वाले नसीब नहीं हो रहे हैं। इनमे गुटबाजी इस प्रकार हावी है। बीना शर्मा के जनसम्पर्क में जनता उनके लगातार जुड़ रही है। 

Post A Comment: