रायवाला। रायवाला पिता ने तहरीर देते हुए बताया कि उसकी नाबालिक पुत्री के साथ उसके चचेरे भाई नीरज पुत्र बलबीर निवासी आशा प्लॉट छिदरवाला रायवाला देहरादून के द्वारा बालात्कार करते हुए गर्भवती कर कर दिया है, जिसके आधार पर थाना रायवाला पर 6 अक्टूबर को मुकदमा अपराध संख्या 168/18 धारा 376 आईपीसी तथा 5/6 पोक्सो अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना उप निरीक्षक महिला गीता चौधरी के सुपुर्द की गई। उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए *श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया* ने घटना के सफल एवं शीघ्र अनावरण हेतु दिशा निर्देश दिए जिसके फलस्वरूप *श्रीमान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश महोदय के निकट पर्यवेक्षण में श्रीमान थानाध्यक्ष रायवाला* के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई, जिसके द्वारा आज दिनांक 07/10/18 को *अभियुक्त नीरज पुत्र बलवीर निवासी आशा प्लॉट छिद्दरवाला रायवाला देहरादून* को नेपाली तिराहा के पास से समय 12:30 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है|
पुलिस टीम में
एसआई श्रीमती गीता चौधरी
कांस्टेबल कैलाश पंवार
कांस्टेबल सचिन सैनी शामिल रहे।
पुलिस टीम में
एसआई श्रीमती गीता चौधरी
कांस्टेबल कैलाश पंवार
कांस्टेबल सचिन सैनी शामिल रहे।


Post A Comment: