ऋषिकेश,28अक्टुबर।  नगर पंचायत स्वर्ग आश्रम  जोंक में दूसरी बार हो रहे चुनाव के दौरान नाम वापसी के बाद भारतीय जनता पार्टी के बागी मनोज राजपूत के चुनाव मैदान में डटे रहने के कारण राजनीतिक के बादल पूरी तरह साफ हो गए हैं ।जिसमें एक त्रिकोणीय मुकाबला होने की पूरी संभावना बनी है। उल्लेखनीय की स्वर्ग आश्रम जोक नगर पंचायत में भारतीय जनता पार्टी के मनीष राजपूत ,कांग्रेस के प्रत्याशी के रूप में माधव अग्रवाल तथा भारतीय जनता पार्टी के बागी प्रत्याशी मनोज राजपूत चुनाव मैदान में अध्यक्ष पद के लिए डटे हैं। यहां यह भी बताते चलें कि नगर पंचायत जोंक में कुल 3900 वोटर है ।जिसमें 4 वार्डों में चुनाव होने हैं। लेकिन भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी मनीष राजपूत को भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओ का पूरा समर्थन है। लोगों का मानना है कि यहां त्रिगुणात्मक संघर्ष होगा ।वहीं भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी मनीष राजपूत का कहना है कि यदि वह चुनाव मैदान में जीत हासिल करते हैं। तो वह वेद निकेतन से लक्ष्मण झूला तक आस्था पथ का विस्तार करेंगे। तथा स्वर्ग आश्रम क्षेत्र में घूमने वाले आवारा गाय -बैल की सुरक्षा हेतु काजी हाउस का निर्माण करेंगे ।जिनके साथ यमकेश्वर क्षेत्र की विधायक रितु खंडूरी का पूरा समर्थन प्राप्त है। तो वहीं कांग्रेस के प्रत्याशी माधव अग्रवाल का कहना है ।की वह चुनाव मैदान में परिवारवाद से मुक्ति दिला कर भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के साथ आस्था पथ पर नव युवकों के लिए जिम व झूले लगाने का प्रयास करेंगे। वहीं क्षेत्र की एक बहुत पुरानी समस्या जानकीपुल का निर्माण किए जाने के लिए आंदोलन करेंगे ।उनका यह भी कहना था कि वह लोगों की समस्याओं के समाधान हेतु भवन कर के सरलीकरण के साथ सड़कों और नालियों का निर्माण करेंगे। तो उधर तीसरे प्रत्याशी मनोज राजपूत का कहना था कि उनके तथा उनकी पत्नी पूजा के ग्राम प्रधान रहते हुए क्षेत्र का काफी विकास किया गया है। जिसके कारण उनकी क्षेत्र में साफ-सुथरी छवि बनी है ।जिन्हें पूरा विश्वास है कि वह नगर पंचायत अध्यक्ष का चुनाव जनता के भरोसे जीतेंगे। क्योंकि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान इमानदारी के साथ पूरे क्षेत्र में विकास कार्य किए जिनका लाभ उन्हें पूरा मिलेगा। तो वहीं भारतीय जनता पार्टी की विधायक रितु खंडूरी ने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्ययशी मनीष राजपूत के समर्थन में चुनाव प्रचा की कमान संभालने के बाद घर घर जाकर जन संपर्क करना प्रारंभ कर दिया है । वही माधव अग्रवाल भी अपने समर्थकों के साथ जन सम्पर्क करना प्रारंभ कर दिया है।

Post A Comment: