नई दिल्ली I सरकारी दफ्तरों में अब फाइलें दबाकर बैठने वाले बाबुओं की खैर नहीं. किस सरकारी बाबू ने आप से जुड़ी किस फाइल को कितनी देर तक रोक कर रखा है, इसका रिकॉर्ड तैयार किया जा रहा है. आने वाले दिनों में इसका इस्तेमाल केंद्रीय कर्मचारियों के परफॉरमेंस अप्रेजल में किया जाएगा.
जल्दी काम निपटाने वाले होंगे सम्मानित- इसके लिए ई-ऑफिस से रिकॉर्ड तैयार किया जा रहा है जिसमें दिन, घंटे, मिनट और सेकंड तक का हिसाब होगा. इसका इस्तेमाल केंद्रीय कर्मचारियों के एनुअल परफॉरमेंस असेसमेंट रिपोर्ट में हो सकता है. अब कम समय में फाइल निपटाने वाले सम्मानित होंगे.


Post A Comment: