देहरादून: सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि राज्य के नए और अज्ञात पर्वतीय गंतव्यों पर ट्रैकिंग को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। टैकर्स हर बार नए डेस्टिनेशन पर जाते हैं तो दुनिया को नए पर्यटन स्थलों की जानकारी मिलती है। साथ ही उस क्षेत्र की विशेषता और कठिनाइयों का भी पता चलता है। जिससे दुनियाभर के पर्यटकों और ट्रैकर्स की रुचि भी नए पर्यटक स्थलों को लेकर बढ़ती है। इससे स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलते हैं।

सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हिमालयन दिग्दर्शन यात्रा सरूताल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान सीएम ने कहा कि ट्रैकिंग अभियानों को पर्यावरण, हिमालय सरंक्षण, नदियों के पुर्नजीवीकरण, गंगा के स्वच्छता अभियान, पॉलीथीन मुक्त पर्यावरण, स्वच्छ भारत और वृक्षारोपण से जोड़ा जाए। उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में महिलाओं को पर्वतारोहण से जोड़ने की भी बात कही। 

आपको बता दें सरूताल ट्रैकिंग अभियान 22 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। जिसके तहत 14 सदस्यीय ट्रैकिंग दल देहरादून से रवाना होकर देवजानी, केदारकांठा, दुंदा, तलहटी, सरुताल, डोबलका, सर, घिंगाड़ी, गंगटाड़ी के साथ ही अन्य स्थलों की की यात्रा करेगा। आपको बता दें कि सरुताल उत्तरकाशी में करीब 4200 मीटर की ऊंचाई पर स्थित एक पवित्र झील है। सरुताल ट्रैक पर गंगोत्री, स्वर्गारोहिणी, कालानाग और बन्दरपूंछ की मनोरम चोटियों के दर्शन होते है।  

Post A Comment: