ऋषिकेश। मंगलवार को नगर निगम ऋषिकेश से कांग्रेस प्रत्याशी लक्ष्मी सजवाण के जुलूस में कई चेहरे नदारद दिखे। यह शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि कांग्रेस जिलाध्यक्ष इसे व्यस्तता का हवाला देकर गुटबाजी से इनकार कर रहे है। मंगलवार को कांग्रेस के जुलूस में प्रदेश महासचिव एवं कांग्रेस के टिकट पर दो बार विधायक का चुनाव लड़ चुके राजपाल खरोला, पूर्व मंडी अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत, कार्यवाहक अध्यक्ष शिवमोहन मिश्रा, समेत कई कांग्रेस शमिल हुए। मगर कांग्रेस के हर कार्यक्रम में दिखने वाले प्रदेश महासचिव जयपाल जाटव, पूर्व जिलाध्यक्ष जयेन्द्र रमोला, पूर्व नगर अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेसी मदन मोहन शर्मा, अरविन्द जैन, मुमताज हाशिम के अलावा वर्तमान जिलाध्यक्ष गौरव सिंह भी नदारद रहे।
Home
उत्तराखंड
ताज़ा ख़बर
ऋषिकेश में कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी के जुलूस से गायब रहे पार्टी की पहचान चेहरे

Post A Comment: