चमोली। कोतवाली चमोली पुलिस ने अवैध खनन से भरे तीन वाहनों को सीज कर दिया।
क्षेत्राधिकारी कर्णप्रयाग मिथिलेश सिंह के पर्यवेक्षण में कोतवाली प्रभारी चमोली दीपक रावत व उ0नि0 शिवदत्त जमलोकी ने बाल खिला चमोली में रात्रि गश्त के दौरान खनन से भरे तीन वाहनों चेक किया। तीनो वाहनों में खनन सामग्री से संबंधित कोई कागजात ना होने के कारण तीनो वाहनों Max Pickup नंबर UA07 L 5359 ,tata 407 न0 UK11CA1089,mahindra loadking न0 UK11CA 0984 को अवैध खनन सामग्री वहन करने के अपराध में सीज किया गया है। जनपद में अवैध खनन के विरुद्ध लगातार अभियान जारी है।


Post A Comment: