ऋषिकेश  आज के समय में बच्चों को अच्छी शिक्षा देना वह भी मामलू फिस लेकर। यह  सही मायने में शिक्षा के क्षेत्र में अलख जगाने के लिए बहुत महत्वपूर्ण कदम है। उक्त विचार रायपुर विधानसभा से विधायक उमेश शर्मा काऊ ने राजहंस पब्लिक स्कूल राजहंसपुरम केनाल रोड़ मियांवाला के वार्षिक समारोह में व्यक्त किए।
राजहंस पब्लिक स्कूल के ट्रस्टी देवेंद्र सिंह नेगी को बधाई देते हुए कहा कि श्री नेगी शिक्षा के क्षेत्र में नयी पीढ़ी को शिक्षित करने के लिए जो कार्य कर रहे हैं। वह बहुत ही महत्वपूर्ण है। क्योंकि आज के समय में मामूली फिस पर बच्चों को शिक्षा देना बहुत ही सराहनीय काम है। वह भी ऐसे समय में जब शिक्षा के नाम पर देश में बहुत कुछ बेहतर नहीं हो रहा है। राजहंस पब्लिक स्कूल बच्चों के भविष्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इसके लिए मैं एक बार फिर से राजहंस पब्लिक स्कूल की पूरी टीम को बधाई देता हूं।
इस पर समारोह में विशेष तौर पर पहुंचे गढ़वाल क्षेत्र प्राथमिक शिक्षा के उपनिदेशक एस. पी. ख्याली ने राजहंस पब्लिक स्कूल को वार्षिक समारोह के लिए बधाई देते हुए कहा कि शिक्षा का दान सर्वश्रेष्ठ है। जिसके माध्यम से आप एक ऐसी नींव रखते हैं। जो आगे चलकर देश निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं। मैं राजहंस पब्लिक स्कूल इन बच्चों को आशीष देता हूं और उम्मीद करता हूँ कि यह बच्चे अच्छी शिक्षा ग्रहण कर हमारे देश का नाम विश्व पटल पर रोशन करेंगे।
इस अवसर पर राज हंस पब्लिक स्कूल के ट्रस्टी देवेन्द्र सिंह नेगी ने कहा कि यह स्कूल माता राजराजेश्वरी देवी के सपनों को लेकर बनाया गया है उनका सपना था कि शिक्षण के क्षेत्र में बेहत्तर काम किया जा सके, उनकी सोच को धरातल पर उतारते हुए हमने माता मंगला एवं भोले महाराज के आशीर्वाद से माता राजराजेश्वरी जन कल्याण शिक्षा समिति के तत्वावधान में राज हंस पब्लिक स्कूल का निर्माण किया है।  जहां हर  प्रकार की सुविधा उपलब्ध है। स्मार्ट क्लास, लेब और खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ के लिए खेल शिक्षा। इसी के साथ सरकार की तरफ से तय की गई स्कूल फीस से कम फिस पर बच्चों को शिक्षित कर रहे हैं। राज हंस पब्लिक में हम हर बच्चे का फ्री में एडमिशन करते हैं । ताकि इन बच्चों की शिक्षा में किसी भी तरह की बाधा न आए। आज हम राजहंस पब्लिक स्कूल का वार्षिक समारोह मना रहे हैं। यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि हम एक बेहतर भविष्य की तरफ इन बच्चों को लेकर जा रहे है। मैं राजहंस पब्लिक स्कूल की पूरी टीम का आभार व्यक्त करता हूं कि वह इस मिशन पर हमारे साथ खड़े हैं। हम विशेष तौर माताश्री मंगलाजी एवं भोलेजी महाराज जी का भी आभार प्रकट करना चाहेंगे कि उनका आशीर्वाद हमें निरंतर मिल रहा है।
इस अवसर पर राज हंस पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य अनुरंजिता नेगी एवं आयोजक हरेंद्र सिंह रावत ने कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों एवं प्रबुद्धजनों का आभार प्रकट किया। इस मौके पर लोक गायिका संगीता ढौडियाल और साथियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस मौके पर राज हंस पब्लिक के प्रतिनिधि दिव्या नेगी, मधु नेगी, अनुराग नेगी एवं सूरत सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
जगमोहन 'आज़ाद'।

Post A Comment: