समर्थकों के 15 मिनट तक धरना देने के उपरांत सभी को दर्शन करवाए गए
ऋषिकेश 12 अक्टूबर। एम्स प्रशासन द्वारा स्वामी सानंद की मौत के बाद उनके परिजनों को दर्शनो से वंचित किए जाने के बाद कांग्रेस नेता प्ररदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट पूर्व जिला अध्यक्ष जयेेद्र रमोला के नेतृत्व में परिजनों ने एम्स के बाहर धरना देना शुरू कर दिया है । जल पुरुष तथा गंगाा सद्भावना सद्भावना यात्रा के संयोजक राजेंद्र सिंह का आरोप है कि वह शुक्रवार की सुबह सानंद के अंतिम दर्शन करने के लिए एम्स पहुंच गए थे ।लेकिन उन्हें भी दर्शन नहीं करने दिए गए जहां उनके परिजन सुबोध नंदन शर्मा, रमेश चौहान ,राजकुमार शर्मा ,नीरज चौहान ,साध्वी मणि साध्वी समर्पिता, राजवीर सिंह चौहान ,अनीता मालवीय, लालचंद विश्वकर्मा ,दीपक कोठारी ,जल पुरुष सुरेश कुमार ,ज्ञानेंद्र रावत आदि प्रमुख थे। इस दौरान एम के बाहर दिए जा रहे धरने के चलते उनके अनुयाई रोने लगे। 15 मिनट तक समर्थकों के धरना देने के उपरांत सभी को 2:00 बजेे दर्शन कराए गए।


Post A Comment: