देहरादून। देहरादून में कई महत्वपूर्ण स्थान/ शिक्षण संस्थान , स्कूल कालेज आदि स्थित है तथा जनपद देहरादून पर्यटन की दृष्टि से भी एक महत्वपूर्ण स्थल है।  दुनिया भर में हो रही आतंकवादी गतिविधियों के दृष्टिगत जनपद को आतंकवादी गतिविधियों से सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से आज दिनांक 24/10/18 को जनपद पुलिस द्वारा फोर्टिस अस्पताल देहरादून में एक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल के तहत आज दिनांक 24/10/18 को समय15:20 करीब बजे सिटी कंट्रोल रूम से थाना डालनवाला क्षेत्रातर्गत कर्जन रोड स्थित फोर्टिस हॉस्पिटल में एक संदिग्ध पैकेट होने की  सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस अधीक्षक नगर  समेत समस्त पुलिस तंत्र को अलर्ट किया गया तथा कंट्रोल रूम के माध्यम से सभी थानों को वास्तविक स्थिति से अवगत कराते हुए थाना डालनवाला, बॉम डिस्पोजल टीम,  फायर ब्रिगेड व क्यू0आर0टी0 टीम  मौके पर पहुँचकर चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गये। चैकिंग अभियान के दौरान थाना डालनवाला पुलिस द्वारा  बम डिस्पोजल स्कवाड, डाग स्कवाड की मदद से  हॉस्पिटल के समस्त आंतरिक मार्गों को बैरियर लगाकर हॉस्पिटल के अन्दर एवं बाहर जाने वाले सभी वाहनों/ व्यक्तियों की चैकिंग सुनिश्चित की तथा क्यू.आर.टी. टीम को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिये तैयारी की हालत में रखा गया। बीडीएस टीम तथा डॉग स्क्वाड की टीम द्वारा अत्याधुनिक उपकरणों की सहायता से संधिक्त पैकेट की  जांच कर आवश्यक कार्यवाही की गई। ऑपरेशन समाप्त होने के पश्चात पुलिस तथा बी0डी0एस0 टीम द्वारा अस्पताल के आसपास के क्षेत्र की सघन चेकिंग की गई। मॉक ड्रिल के पश्चात क्षेत्राधिकारी डालनवाला  द्वारा समस्त पुलिस बल की डी- ब्रीफिंग की गई।

Post A Comment: