नई दिल्ली: आज के समय में लगभग सभी एंड्रॉयड स्मार्टफोन डुअल सिम सपोर्ट के साथ आ रहे हैं। जिसकी मदद से यूजर एक ही फोन में दो सिम कार्ड इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन आधिकारिक तौर पर आप आज भी एक स्मार्टफोन पर दो WhatsApp अकाउंट इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं। हालांकि श्याओमी, सैमसंग, वीवो, ओप्पो, हुवावे और ऑनर जैसी कंपनियां डुअल एप या डुअल मोड का फीचर प्रदान करते हैं। बता दें कि अलग-अलग ब्रांड के इस फीचर का नाम भी अलग-अलग है।
इस फीचर की मदद से यूजर्स को एक ही स्मार्टफोन में दो व्हाट्सएप अकाउंट इस्तेमाल करने की सुविधा मिल जाती है। इसका मतलब है कि यूजर्स को सिर्फ दो व्हाट्सएप अकाउंट चलाने के लिए दो स्मार्टफोन रखने की आवश्यकता नहीं होगी।
तो आइए जानते हैं कि कैसे काम करेगा ये फीचर।
अपने स्मार्टफोन में ऐसे इस्तेमाल करे डुअल व्हाट्सएप फीचर...
अपने स्मार्टफोन में डुअल एप सेटिंग ओपन करें।
उस एप को सलेक्ट करें जिसका आप डुप्लीकेट चाहते हैं। (जैसे आपको व्हाट्सएप का डुप्लीकेट चाहिए तो व्हाट्सएप का चुनाव करें।)
एप डुप्लीकेट होने की इस प्रक्रिया के खत्म करने का इंतजार करें।
अब अपने स्मार्टफोन ही स्क्रीन पर पहुंचे और व्हाट्सएप के डुप्लीकेट एप के दिख रहे व्हाट्सएप लोगो पर क्लिक करें।
यहां आपका दूसरा व्हाट्सएप तैयार है, इसे अपने नंबर के लिए कॉन्फिगर करें।
आपके स्मार्टफोन में इस नाम से मौजूद है फीचर
सैमसंग: डुअल मैसेंजर - Settings > Advance features > Dual Messenger
श्याओमी (MIUI): डुअल एप्स - Settings > Dual Apps
ओप्पो: क्लोन एप्स - Settings > Clone Apps
वीवो: एप क्लोन - Settings > App clone
आसुस: ट्विन एप्स - Settings > Twin apps
हुवावे और ऑनर: एप ट्विन - Settings> App Twin
इस बात का ध्यान रखें कि कुछ एंड्रॉयड स्मार्टफोन जो एंड्रॉयड वन फीचर यानी स्टॉक एंड्रॉयड के साथ आते हैं उनमें डुअल एप का ये फीचर काम नहीं करता है। इन स्मार्टफोन के लिए पैरलल, डुअल एप विजार्ड, डुअल एप और कई अन्य ऐप गूगल प्ले स्टोर में मौजूद है, जिनका इस्तेमाल करके दो अकाउंट एक ही स्मार्टफोन में चला सकते हैं।


Post A Comment: