ऋषिकेश।मॉर्डन स्कूल ढालवाला टीहरी गढ़वाल में दीपावली के पावन पर्व के अवसर पर नन्हे-नन्हे बच्चों ने एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें छोटे छोटे बच्चों ने विभिन्न प्रकार की रंगोली बनाई ओर बच्चों ने नाटक ओर डांस ओर कला में अपना बेहतर प्रदर्शन किया।जिसमें मॉर्डन स्कूल की डाइरेक्टर ज्योति जुयाल बच्चों का उत्साह बढ़ाया ओर कार्यक्रम में शामिल सभी बच्चों को मिठाई ओर गिफ्ट देकर सम्मानित किया। इसके बाद में मॉर्डन स्कूल के प्रधानाचार्य डाक्टर वी के शर्मा ने कार्यक्रम में आई मुख्य अतिथि के रूप में मॉर्डन स्कूल की डायरेक्टर ज्योति जुयाल का धन्यवाद किया। कार्यक्रम को समाप्त करने से पहले सभी बच्चों और अध्यापको को दीपावली ओर अन्य सभी त्यौहार की सुभकामनायें देते हुए कार्यक्रम का समापन किया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मॉर्डन स्कूल की डायरेक्टर ज्योति जुयाल, प्रधानाचार्य डॉ. वी के शर्मा, अध्यापक भानुप्रिया शर्मा, शालिनी वर्मा,अवंतिका, आदि सभी अध्यापक उपस्थित थे।


Post A Comment: