ऋषिकेश। शिवा नेशनल पब्लिक स्कूल हरिपुर कलां में आयोजित हुवे पांचवे सांस्कृतिक छात्र छात्रा प्रतिभा सम्मान समारोह की विजेता ट्रॉफी आदिशक्ति पब्लिक स्कूल हरिद्वार के नाम रही तो दूसरा पुरस्कार हिमालयन एकाडमी श्यामपुर कांगड़ी एवं तृतीय पुरस्कार ए एन डी पब्लिक स्कूल हरिपुर कलां के नाम रहा।शिवा नेशनल पब्लिक स्कूल को सांत्वना पुरस्कार मिला। प्रतिभा सम्मान समारोह का शुभारंभ मुख्यातिथि हरिद्वार ग्रामीण विधायक स्वामी यतीश्वरानंद,भारत माता मन्दिर के महंत ललिता नंद अंजनी देवी मन्दिर हरिद्वार के महंत स्वामी सतीश गिरी जुना अखाड़ा के महामंत्री मंहत विनोद गिरी, स्कूल की प्रबंधक पूर्व प्रधान सविता शर्मा एवं गढ़वाल महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजे नेगी ने सयुक्त रूप से दीप प्रजवलित कर किया।समारोह में आयोजित नृत्य प्रतियोगिता में क्षेत्र के करीब 14 स्कूलों के छात्र एवं छात्राओं ने प्रतिभाग किया।जिनको निर्णायक मंडल में शामिल डांसर एवं कोरियोग्राफर अक्षय जोलान,एशियन मेमोरी चैंपियन प्रतीक यादव,लोक गायक धूम सिंह रावत एवं मिस इंडिया प्रियंका राणा के द्वारा लिए निर्णय के आधार पर विजेता एवं उपविजेता घोषित किया गया।
मुख्यातिथि विधायक यतीश्वरानंद ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं के आयोजन से प्रतिभावों को अपने हुनर को दरसाने के मौके के साथ ही उनके अंदर छिपी प्रतिभा को मंच भी मिल जाता है।कार्यक्रम में छात्र छात्राओं के द्वारा गढ़वाली,राजस्थानी,पंजाबी, भोजपुरी,शिव तांडव,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर आधारित नृत्य नाटिका की रंगारंग प्रस्तुति दी गई।कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा से क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले भारतीय फुटबाल खिलाड़ी अभिषेक रांगड,गिनीज बुक रिकॉर्ड होल्डर चित्रकार राजेश चंद्रा,एशियन मेमोरी चैंपियन प्रतीक यादव एवं मिस इंडिया बनी प्रियंका राणा के साथ ही शिवा नेशनल स्कूल की टॉपर रही दीपाली बडोला,प्रतीक शर्मा,आदित्य परिहार,निष्ठा पांडेय,शिखा शुक्ला को विशेष सम्मान से नवाजा गया। समारोह में सभी विजेता एवं उप विजेताओं को समापन पर पहुंचे मुख्यातिथि आचार्य पंकज,मौलिक विचारक बजरंग मुनि,प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री राजपाल खरोला समाज सेवी प्रेमलाल शर्मा द्वारा नगद पुरस्कार एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी डॉ राजे नेगी एवं प्रियंका शर्मा ने किया।कार्यक्रम के समापन अवसर पर लोक गायक धूम सिंह रावत ने अपने मधुर गीतों पर सभी को झूमने पर मजबूत कर दिया। इस दौरान कार्यक्रम को सफल बनाने में नरेंद्र कोठारी,सीमा कोठारी,राम मनोहर तिवारी,राजवीर तोमर,पारुल शर्मा,विक्रांत भारद्वाज,रवि पाल, डॉ मीरा सिंह,प्रकाश पाण्डेय,प्रेम किशोर जुगरान,नीलम शर्मा,अभिनव थपलियाल, उमेद अस्वाल,सावित्री देवी,मकोड़ी देवी ने सहयोग किया।

Post A Comment: