जिला पंचायत अध्यक्ष के उपचुनाव के लिए सोमवार सुबह नौ बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जिला पंचायत सभागार में मतदान शुरू हुआ। मतदान में जिला पंचायत के सभी 26 सदस्यों ने भाग लिया। दिन के 12 बजे तक सभी सदस्य अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे। जिसके बाद तीन बजे रिटर्निंग आफिसर की निगरानी में मतगणना का कार्य शुरू हुआ, जिसमें रमावती देवी को 13 मत और भागीरथी कुंजवाल को 11 मत मिले, जबकि दो मत निरस्त किए गए।
बताया गया कि इन दो मतों को भाजपा के पक्ष में दिए जाने के बाद काटा गया था। निर्वाचन अधिकारी ने डबल निशान पर ये दोनों मत निरस्त किए। रिटर्निंग आफिसर स्वाति एस. भदौरिया ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर विजयी उम्मीदवार रमावती देवी को अध्यक्ष चुने जाने का प्रमाण पत्र दिया। उप निर्वाचन प्रक्रिया में सहायक रिटर्निंग आफिसर हसांदत्त पांडे भी मौजूद थे। जीत हासिल करने के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष रमावती देवी के समर्थन में कांग्रेसियों व समर्थकों ने नारेबाजी कर जुलूस भी निकाला।


Post A Comment: