ऋषिकेश 26 दिसंबर राजीव ग्राम पंचायत भवन ढालवाला पहुंचे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सहप्रभारी राजेश धर्माणी ने कार्यकर्ताओं को आगामी होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए अभी से तैयार रहने को कहा। कहा कि हमें कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर बूथ स्तर से मेहनत करनी होगी। तभी हम जीत हासिल कर सकते है। बुधवार को ढालवाला स्थित राजीव ग्राम पंचायत भवन में पहुंचने पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सह प्रभारी राजेश धर्माणी का नरेन्द्रनगर व देवप्रयाग जिले के कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी व फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर नगर अध्यक्ष महावीर खटोला की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं की एक बैठक आहूत की गई। बैठक में मुख्य अतिथि राजेश धर्माणी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीड की हड्डी है। उनकी ही मेहनत से पार्टी जीत हासिल कर सकती है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि हमें सबसे पहले बूथ स्तर पर मेहनत करनी होगी। जिससे हम जमीनी कार्यकर्ताओं से जुड़ सकें। उन्होंने कहा कि अगर हम लोग बूथ स्तर से जीत हासिल कर लेंगे तो स्वतः ही पार्टी की जीत संभव है। इसलिए हमें अभी से चुनाव की तैयारियों में जुट जाना चाहिए। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं को घर घर जाकर भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता को अवगत कराना होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की करनी और कथनी में बहुत अंतर है। जिन वादों के साथ भाजपा ने केंद्र व प्रदेश की सत्ता हासिल की है। उससे आज जनता अपने आप को ठगा सा महसूस कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल कोरी घोषणाएं कर रहा है। जबकि धरातल पर कोई भी काम नहीं हो रहे हैं। जिसका खामियाजा इस बार भाजपा को भुगतना ही होगा। बैठक में सभी कार्यकर्ताओं ने एक सुर में कहा कि यदि बागी लोग कांग्रेस में वापस लिए गए तो भारी विरोध होगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष हिमांशु बिजल्वाण, नगर अध्यक्ष महावीर खरोला, पूर्व दायित्वधारी रमेश उनियाल, राजपाल विष्ट, दिनेश व्यास, वीरेंद्र कंडारी ने भी बैठक में अपने-अपने विचार रखे। इस अवसर पर दिनेश सकलानी, राजेन्द्र राणा, बलवंत चौहान, दुर्गा राणा, राजेश थलवाल, विनोद सकलानी, विपिन रावत, अजय रमोला, गजेन्द्र सजवाण, सुषमा नेगी, पदमा सेमवाल, सुमन नैथानी, बबिता रमोला, विनोद बिजल्वाण, किशोर कंडारी, लेखराज भंडारी, यशपाल थलवाल, यशवीर पंवार, कर्ण सिंह पंवार, सत्य सेमवाल, ऋतिक कुमार, सचिन सेलवान व पीपी भट्ट आदि शामिल थे।
Home
उत्तराखंड
ताज़ा ख़बर
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सहप्रभारी राजेश धर्माणी ने 2019 लोकसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स


Post A Comment: