ऋषिकेश, 24 दिसम्बर। हरिद्वार देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सत्यनारायण मंदिर के पास देहरादून से हरिद्वार की तरफ जा रही  रोडवेज की बस मोटरसाइकिल के आमने सामने की भीडंत के  परिणामस्वरूप मोटरसाइकिल पर सवार एक महिला की मौत हो गई, तथा मोटरसाइकिल सवार घायल हो गया रायवाला पुलिस के अनुसार देहरादून से हरिद्वार की ओर जा रही रोडवेज की बस  UK 07 PA 3494 तथा रायवाला से ऋषिकेश की ओर जा रही रॉयल इनफील्ड HR 12Z 2398 के बीच एक्सीडेंट हो गया जिसमें की रॉयल इनफील्ड बाइक सवार  प्रवीण पत्नी सतीश कुमार हाल निवासी आर्मी कैंट रायवाला देहरादून मूल निवासी ग्राम सरूपगढ़ थाना चरखी दादरी जिला चरखी दादरी हरियाणा की बस के नीचे आ जाने के कारण मौके पर ही मृत्यु हो गई एवं प्रशांत पुत्र जगदीश निवासी अजमेरीपुर करोड़ा अलवर राजस्थान गंभीर रूप से घायल हो गया है। दोनों वाहनों उत्तराखंड परिवहन की रोडवेज बस एवं बाइक रॉयल इनफील्ड को सुरक्षा की दृष्टि से कब्जे में लेकर थाने लाकर दाखिल किया गया। मृतका प्रवीण का शव बाद पोस्टमार्टम उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया।

Post A Comment: