रुद्रप्रयाग। ऑलवेदर रोड कटिंग के दौरान गौरीकुंड-केदारनाथ हाईवे पर बांसवाड़ा के पास अचानक पहाड़ी दरक कर नीचे आ गई। इससे सड़क की निचली तरफ पुश्ता बना रहे सात मजदूर मलबे में जिंदा दफन हो गए, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए। एक मजदूर लापता बताया जा रहा है। 12 मजदूरों ने भागकर जान बचाई। सभी मजदूर बारामूला जम्मू-कश्मीर के बताए जा रहे हैं।
प्रथमदृष्टया निर्माण एजेंसी और ठेकेदार की लापरवाही सामने आ रही है। डीएम मंगेश घिल्डियाल के निर्देश पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। डीएम ने घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं। इधर, मलबा आने से गौरीकुंड हाईवे पर आवाजाही हो गई है। ऊखीमठ और गुप्तकाशी का जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया है। उधर, राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दुर्घटना पर दुख जताया।


Post A Comment: