ऋषिकेश, 18 दिसंबर। राजश्री चिल्ड्रन अकैडमी गुमानीवाला के वार्षिक समारोह के अवसर पर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए, मंगलवार को आयोजित वार्षिक उत्सव कार्यक्रम के दौरान अग्रवाल ने कहा है कि विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए अभिभावकों एवं शिक्षकों द्वारा प्रेरित किया जाए ताकि आधुनिक युग में छात्र किसी भी प्रतियोगिता परीक्षा में पीछे न रहे।
इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले छात्र, छात्राओं को विधानसभा अध्यक्ष विवेकाधीन कोष से ₹500 - 500 देने की घोषणा भी की l श्री अग्रवाल ने कहा है कि वर्तमान युग सूचना तकनीकी का युग है इसलिए छात्र छात्राओं को समसामयिक जानकारी से अवगत रहना चाहिए। श्री अग्रवाल ने कहा है कि वर्तमान पीढ़ी खेलकूद की ओर भी अग्रसर रहें शिक्षा के साथ-साथ खेलों का भी विशेष महत्व है। वार्षिक समारोह के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष श्री प्रेम चंद अग्रवाल ने कहा है कि छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न प्रकार की गतिविधियां विद्यालय द्वारा आयोजित की जानी चाहिए जिससे छात्र / छात्राएं भविष्य की दशा व दिशा का निर्धारण कर सके l विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए साथ ही वर्ष भर की विभिन्न गतिविधियों पर प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं को विधानसभा अध्यक्ष श्री प्रेमचंद अग्रवाल जी द्वारा सम्मानित भी किया गया।
इस अवसर पर हंस कल्चरल सेंटर ऋषिकेश शाखा के प्रभारी प्रदीप राणा, पंजाब नेशनल बैंक आईडीपीएल की मैनेजर श्रीमती अंशु रावत, स्थानीय पार्षद वीरेंद्र रमोला, विद्यालय के प्रधानाचार्य योगेश सेमवाल, प्रबंधक के एल्, बहुगुणा , रजनी शर्मा, सत्यपाल सिंह राणा, मोहन लाल उनियाल, गोविंद महर, दर्शन लाल उनियाल, संजय पोखरियाल, पितांबर दत्त, रमेश कुमार, पूर्णानंद, किशोर पैन्यूली ,आदि सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

Post A Comment: