ऋषिकेश 26 दिसंबर अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल द्वारा हरीश बिजल्वाण को कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड का प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया। अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई के निर्देश पर प्रदेश प्रभारी अमरजीत सिंह ने हरीश बिजल्वाण को यंग ब्रिगेड का प्रदेश सचिव नियुक्त किया है। इस मौके पर प्रदेश प्रभारी अमरजीत सिंह ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सेवा दल को मजबूत व प्रभावशाली बनाने के लिए कांग्रेस सेवादल ने यंग ब्रिगेड का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि हरीश बिजल्वाण के यंग ब्रिगेड का प्रदेश सचिव नियुक्त होने पर अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि वह पार्टी की रीति नीति के तहत काम करेंगे। कहा कि हरीश बिजल्वाण अपने साथ नए कार्यकर्ताओं को जोड़कर पार्टी को और मजबूत बनाएंगे। उन्होंने कहा कि वह कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर गांव गांव-गांव जाकर भाजपा की जन विरोधी नीतियों से जनता को रूबरू कराएंगे। इस मौके पर कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तोगी व यंग ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष किशोर कंडारी भी मौजूद थे।

Post A Comment: