ऋषिकेश,21दिसम्बर। केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ ऑल इंडिया बैंक एम्पलाइज यूनियन के आवाहन पर बैंक कर्मचारियों ने आज बैंकों में तालाबंदी कर हड़ताल रख कर केंद्र सरकार के विरूद्ध जबरदस्त नारेबाजी भी की । जिसके कारण उपभोक्ताओं को भी काफी असुविधा का सामना करना पड़ा ।शुक्रवार को बैंक एम्पलाइज यूनियन के आवाहन पर आयोजित हड़ताल के चलते यूनियन के सचिव जी एस मार्तोलिया ने उपस्थित कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा केंद्र सरकार द्वारा कुछ बैंकों को समाप्त कर बैंकों का निजीकरण किया रहा है। जिससे बैंकों के कर्मचारियों की रोजी-रोटी पर भी असर पड़ेगा। जिससे उनकी नौकरियों पर भी संकट के बादल छाये है । उन्होंने कहा कि आज बैंकों का भविष्य भी अंधकार में डूब रहा है ।जिसका कारण उद्योगपतियों से ऋण की वसूली न कर पाना भी है। साथ ही उन्होंने कहा कि वेतन विसंगतियों को लेकर भी कर्मचारियों ने हड़ताल की है ।जिसे लेकर कई बार उच्च स्तर पर वार्ता भी की, लेकिन उसका कोई समाधान नहीं हो पाया। शुक्रवार को ऋषिकेश हरिद्वार मार्ग पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक के बाहर कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए केंद्र सरकार की आलोचना की, जिसमें जी एस मार्तोलिया ,डी बनर्जी ,श्याम सिंह, लक्ष्मी दत्त शर्मा, रमेश बोहरा सहित काफी संख्या में बैंक कर्मचारी उपस्थित थे।

Post A Comment: