पुलिस ने 110 लीटर कच्ची शराब के साथ तीन शराब तस्कर दो मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किये
ऋषिकेश,09जनवरी। रायवाला पुलिस ने रामनगर नैनीताल से अवैध कच्ची शराब के तस्करों को उस समय 110 लीटर कच्ची शराब को दो मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया जब है रामनगर से ऋषिकेश क्षेत्र में कच्ची शराब की बिक्री हेतु ला रहे थे। रायवाला थाना प्रभारी अजीत कुमार के अनुसार जिले में चलाए जा रहे शराब विरोधी अभियान के अंतर्गत की जा रही चेकिंग के दौरान पुलिस ने जब रीजेंटा होटल हरिपुर कला के पास से तीन लोगों सोनू पुत्र हरजीत सिंह निवासी ग्राम तोगड़िया दामू थाना रामनगर जिला नैनीताल उत्तराखंड , सुखदेव सिंह पुत्र स्वर्गीय जीत सिंह निवासी ग्राम कांधला थाना रामनगर जिला नैनीताल उत्तराखंड जो कि *हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल UK04S6196 पर सवार थे को रोका तो उनके पास 80 लीटर कच्ची शराब के साथ एवं बलवंत सिंह पुत्र बलविंदर सिंह निवासी ग्राम डुमरिया धाम थाना रामनगर जिला नैनीताल उत्तराखंड जोकि बजाज प्लैटिना मोटरसाइकिल UK07R9087 पर सवार था के पास 30 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया, जब उनसे पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि हम लोग अपने निवास स्थान रामनगर नैनीताल में कच्ची शराब तैयार करते हैं इसके बाद इसको पैक कर अपने वाहनों से देहरादून व ऋषिकेश क्षेत्र में ऊंचे दामों पर सप्लाई करते हैं जिससे कि हमें अच्छी खासी आमदनी हो जाती है।

Post A Comment: