ऋषिकेश। चार दिवसीय हो रहे वर्ल्ड कराटे चैंपियनशिप 2019 इंडियन मार्शल आर्ट संस्थान की तरफ से इंदौर स्टेडियम जयपुर में आयोजित कराई गई जिसका आज सफलतापूर्वक समापन किया गया जिसमें ऋषिकेश रेन्बुकई कराटे सोसायटी की तरफ से 5 खिलाड़ी में से 4 खिलाड़ी में स्वर्ण पदक हासिल किए जिनके नाम आवेश नेगी राहुल कुमार शिवा थापा वासु कुल सारी है पांच खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर तीर्थ नगरी सहित भारत का नाम रोशन किया प्रतियोगिता के समापन में जिस देश के सबसे ज्यादा स्वर्ण पदक आए उनमें पहला स्थान नेपाल ने अपने नाम किया और दूसरा स्थान भारत का रहा वहीं तीसरा स्थान भूटान का रहा प्रतियोगिता में नेपाल भूटान अफगानिस्तान दुबई कुवेत श्रीलंका बांग्लादेश एवं भारत की तरफ से लगभग अधिकांश राज्य से टीमों ने इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया । टीम उत्तराखंड के सभी खिलाड़ियों को मैडल ट्रॉफी सहित ट्रैक अपर, स्पोर्ट्स बैग एवं एक टी शर्ट सभी खिलाड़ियों को दी गयी । रविवार को टीम मैनेजर दिनेश राणा सहित टीम की वापसी में टीम कोच सेंसेई कमल बिष्ट ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी।

Post A Comment: