ऋषिकेश,13जनवरी। इंडियन डेंटल एसोसिएशन ने गरीबों के उपचार में सहायता किए जाने का एक समारोह के बीच संकल्प लिया इंडियन डेंटल एसोसिएशन की नवगठित कार्यकारिणी द्वारा आयोजित रविवार को देहरादून मार्ग पर स्थित एक होटल में इंडियन डेंटल एसोसिएशन के  कार्यक्रम की अध्यक्षता नवनिर्वाचित अध्यक्ष चेतन रयाल ने की,  जिसका संचालन डा.प्रगति पनेरू ने किया.जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में नगर की महापौर अनीता ममगांई ने उपस्थिति को संबोधित करते हुए कहा कि आज देशभर में दांतों की बीमारियाँ  तेजी से बढ़ रही जिस की रोकथाम किया जाना   अत्यंत आवश्यक है । जिसके लिए  इस प्रकार की संस्थाओं को आगे आने की आवश्यकता है। और किसी भी संस्था को चलाने के लिए सभी सदस्यों का सहयोग आवश्यक होता है और कोई भी सहयोग करने के लिए तैयार हूं डॉ हरिओम प्रसाद ने बताया कि डेंटल एसोसिएशन की देश भर में लगभग 5000 से अधिक संस्थाएं हैं। ऋषिकेश लाइव इंडियन डेंटल एसोसिएशन का गठन किया गया है इससे पहले ऋषिकेश में इस संस्था का गठन 2008 में किया गया था लेकिन वह किसी कारण से चल नहीं पाई थी लेकिन आप में विश्वास है कि अपने मुकाम पर पहुंचेगी। उन्होंने अपेक्षा व्यक्त की  कि डैंटल और मेडिकल एसोसिएशन मिलकर आम लोगों को सहायता उपलब्ध करवायेगी।अध्यक्ष चेतन रयाल,  डा.गगन शर्मा ,  डा.अकित श्रीवास्तव , डॉ हेतराम ममगांई, डॉ यू एस खरोला, डॉ हरिओम प्रसाद,  दिल्ली से आये डॉक्टर धुव्र अरोड़ा, सहित अन्य डॉक्टरों ने भी भाग लिया ।

Post A Comment: