ऋषिकेश। 3 जनवरी को वादिनी महिला निवासी कैलाश गेट मुनी की रेती टिहरी गड़वाल द्वारा थाना मुनिकीरेती पर अभियोग पंजीकृत कराया गया कि हेमंत नाम के व्यक्ति द्वारा फेसबुक पर उसकी फर्जी आईडी बनाकर अश्लील फोटो व गंदे गंदे मैसेजए कर उसको बदनाम किया है व कुछ समय पूर्व उसके पति प्रवीन निवासी रानीपोखरी द्वारा भी वादिनी की फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर बदनाम करने की कोशिश की थी प्रार्थना पत्र पर थाना मुनिकीरेती पर मुकदमा संख्या 5/ 19 धारा 506 आईपीसी 66c ,67 आईटी एक्ट पंजीकृत किया गया जिसकी विवेचना स्वयं प्रभारी निरीक्षक महोदय द्वारा ग्रहण की गई आज दिनांक 5.1.2019 को *अभियुक्त हेमंत सिंह पुत्र गोविंद सिंह गांव स्वारी बागोटी रुद्रप्रयाग हाल निवासी चतुर सिंह शिवाजीनगर पुणे महाराष्ट्र* को मुखबिर की सूचना पर कैलाश गेट पार्किंग के पास से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया अभियुक्त को मा न्यायालय द्वारा न्याययिक हिरासत में जेल भेजा गया।
Home
उत्तराखंड
ताज़ा ख़बर
मुनिकीरेती में फेसबुक पर युवती की फर्जी आईडी बनाकर बदनाम करने वाला युवक गिरफ्तार


Post A Comment: