ऋषिकेश। 20 सूत्रीय क्रियान्वयन के उपाध्यक्ष बनने पर नरेश बंसल का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव के लिए तैयार रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि देश के विकास के लिए नरेंद्र मोदी का दोबारा प्रधानमंत्री बनना बहुत जरूरी है।
भाजपा के प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल का स्वर्गाश्रम मंडल की ओर से स्वागत किया गया। इस मौके पर नरेश बंसल ने आगामी लोकसभा के लिए सभी को सचेत रहने के लिए कहा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री की अटल आयुष्मान योजना का लाभ घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाना होगा। साथ ही लोगों को यह भी बताना होगा कि देश के विकास के लिए मोदी की जरूरत है।
कार्यक्रम में कपिल गुप्ता, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शकुंतला राजपूत, मंडल महामंत्री अश्वनी गुप्ता, सचिन चोपड़ा, मनीष राजपूत, गुरू पाल बत्रा, अशोक अग्रवाल, जन विकास समिति के अध्यक्ष आशुतोष शर्मा, सभासद नवीन राणा, नवनीत राजपूत, बृजेश चतुर्वेदी, राम जी पांडे, विनीता शर्मा, मिनाक्षी भंडारी, बबली देशवाल, त्रिवेंद्र नेगी, महेश नागर, कृष्णा बत्रा, सुरजीत राणा आदि मौजूद रहे।


Post A Comment: