हरिद्वार। रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि हरिद्वार-लक्सर डबल ट्रैक का कार्य इस साल मार्च तक पूरा हो जाएगा। करीब ढाई सौ करोड़ की इस परियोजना पर जोरशोर से काम चल रहा है। विद्युतीकरण का कार्य पहले ही पूरा हो चुका है। इसके अलावा देहरादून रेलवे स्टेशन पर यार्ड के विस्तार का कार्य भी तेजी से चल रहा है। इससे 18 कोच की ट्रेन संचालन में सुविधा होगी। ऋषिकेश में नया रेलवे स्टेशन बनाने और 125 किलोमीटर लंबी ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन के फाइनल अलाइनमेंट का कार्य भी इस साल पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि 2024 तक इस परियोजना का कार्य पूरा हो जाएगा।
ए-वन श्रेणी के हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर पूर्व राज्यसभा सांसद तरुण विजय की दो करोड़ की सांसद निधि से निर्मित रैन बसेरे के अलावा जीआरपी, आरपीएफ कार्यालय, डीलक्स शौचालय, लिफ्ट, स्वचालित सीढ़ी, सीसीटीवी और कोच गाइडेंस सिस्टम का लोकार्पण करते हुए रेल राज्यमंत्री ने कहा कि हरिद्वार पवित्र नगरी है।

Post A Comment: