जल संस्थान ने दी कनेक्शन काटने की चेतावनी
देहरादून। राजधानी में सरकारी विभाग ही सरकारी विभागों का दम निकाल रहे हैं। कई सरकारी विभागों ने सालों से पानी का बिल नहीं दिया है। इससे जल संस्थान के लाखों रुपये फंसे हुए हैं। अब मुफ्त पानी देने की यह परंपरा जल संस्थान खत्म करने की कोशिश में है और ऐसे विभागों को नोटिस जारी कर जल्द बिल भुगतान करने को कहा है। साथ ही चेतावनी भी दी है कि बिल का भुगतान न होने पर कनेक्शन काट दिया जाएगा।
विकासनगर में सरकारी विभागों पर हजारों नहीं बल्कि लाखों रुपये का बिल बकाया है। इनमें स्वास्थ्य, शिक्षा, नगर पालिका, सिंचाई सहित कई अहम विभाग शामिल हैं। जल संस्थान के विकासनगर में सहायक अभियंता एपी सिंह कहते हैं कि संस्थान ने इन विभागों को नोटिस जारी कर दिया है और अगर जल्द ही बिल जमा नहीं किए जाते तो कनेक्शन काट दिए जाएंगे। इसके साथ ही तहसील प्रशासन के माध्यम से वसूली शुरू की जाएगी।

इन विभागों पर जल संस्थान का हजारों नहीं बल्कि लाखों रुपये का बिल बकाया है।

विभाग बकाया
स्वास्थ्य विभाग                    10,61,499 रुपये
उपखंड शिक्षा अधिकारी समस्त क्षेत्र    1,49,020 रुपये
विद्युत विभाग                    1,79,608 रुपये
सिंचाई विभाग                     30,431 रुपये
खंड विभाग अधिकारी समस्त क्षेत्र    6,92,518 रुपये
अन्य विभाग                     84,632 रुपये

Post A Comment: