ऋषिकेश। लायंस क्लब ऋषिकेश रॉयल द्वारा एक निर्धन महिला को सिलाई मशीन भेंट दी गई।
 क्लब अध्यक्ष लायन अतुल जैन ने बताया कि श्रीमती गौरी धर्मपत्नी स्वर्गीय श्री जागेश कुमार जो कि घरों में बर्तन मांज कर अपना जीवन व्यापन कर रही है। अपनी आजीविका चलाने के लिए एक सिलाई मशीन की आवश्यकता थी , जो कि लायंस क्लब द्वारा आज उनको भेंट की गई।
 क्लब अध्यक्ष अतुल जैन ने बताया की लायंस क्लब ऋषिकेश रॉयल हमेशा से ही जरूरतमंद लोगों की मदद करता रहा है और इसी तरह आगे भी जरूरतमंद लोगों की हर संभव मदद की जाएगी।
 इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष लायन अतुल जैन , उपाध्यक्ष लायन अभिनव गोयल , मनोज बत्रा, डॉक्टर गगन शर्मा , धीरज मखीजा आदि उपस्थित थे। 

Post A Comment: