ऋषिकेश ,01 जनवरी। ओंकारानंद इंस्टीट्यूट के बी.ए. डिपार्टमेंट द्वारा नशा मुक्ति अभियान को लेकर त्रिवेणी घाट चौक से त्रिवेणी घाट तक जन जागरूकता रैली के साथ नुक्कड़ नाटक का आयोजन भी किया गया ।इस दौरान नुक्कड़ नाटक में किसी भी प्रकार के नशे से युवाओं में होने वाली बीमारियों के प्रति जागरुक किया गया ।लोकल नाटक में बताया गया कि किस प्रकार युवा पहले नशे के आदी बनते हैं ।और उसके बाद उसके कुचक्र में ऐसे फंस जाते हैं ,कि वह ता जिंदगी निकल नहीं पाते हैं ।और उसके कारण वह 1 दिन काल के मुंह में चले जाते हैं। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जन जागरूकता का संदेश भी दिया गया ।इस दौरान छात्रों द्वारा त्रिवेणी घाट से नगर के मुख्य मुख्य मार्गो पर जन जागरूकता रैली भी निकाली गई ।जिसका समापन त्रिवेणी घाट पर किया गया। जिसमें इंस्टीट्यूट की प्राचार्य डॉ पूनम थपलियाल, विजयकांत मंगाई ,योगेश ममगाईं ,योगेश ल खेड़ा, मीना मिश्रा, लक्ष्मी जोशी, बबीता बिष्ट , संतोष डबराल सहित काफी संख्या में इंस्टीट्यूट के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
Home
उत्तराखंड
ताज़ा ख़बर
ओंकारानंद इंस्टीट्यूट के छात्रों ने जन जागरूकता रैली के साथ नशे के विरुद्ध जन जागरण रैली निकाली


Post A Comment: