ऋषिकेश, 01 जनवरी। दशम पातशाह श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के प्रकाश पर्व के अवसर पर गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब ऋषिकेश में 6 जनवरी को स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा ।यह जानकारी ट्रस्ट के उपाध्यक्ष एवं उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष सरदार नरेंद्र जी सिंह बिंद्रा ने जैसे बताया कि गुरु गोविंद सिंह जी महाराज महाराज के प्रकाश पर्व के अवसर पर 6 जनवरी को हेमकुंड गुरुद्वारे में देहरादून जिले के चिकित्सक लोगों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण करेंगे। तथा दवाइयां भी वितरित की जाएगी जिसका पंजीकरण आज मंगलवार से प्रारंभ हो गया है। पंजीकरण में विनोद शर्मा सरदार गोविंद सिंह , सुरेंद्र सिंह बेदी ,सरदार दर्शन सिंह, बुद्धि सिंह आदि भी मौजूद थे।
Home
उत्तराखंड
ताज़ा ख़बर
हेमकुंड गुरुद्वारे ऋषिकेश में आयोजित होने वाले 6 जनवरी को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए पंजीकरण हुआ प्रारंभ

Post A Comment: