ऋषिकेश, 01 जनवरी। मुनि की रेती  पुलिस द्वारा सोमवार की देर रात 31 दिसंबर मनाने आए युवकों को 300 ग्राम चरस बेचते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर दिया मुनि की रेती पुलिस के अनुसार पुलिस को सोमवार की देर रात  सुचना मिली की नव वर्ष 2019 के  अवसर पर 31दिसम्बर मनाने आने वाले यात्रियों को एक व्यक्ति खारासरोत बस पार्किंग, मुनिकिरेती,मे चरस बेच रहा है।इस सुचना पर थाना प्रभारी आर० के० सकलानी  के निर्देशन मे एस.ओ.जी. की टीम के साथ संयुक्त रूप से खारासरोत पार्किंग से सुरेन्द्र सिंह असवाल पुत्र स्व०प्रेम सिंह असवाल निवासी न्यु गॉव,लम्बगॉव,थाना लम्बगॉव,टिहरी गढ़वाल के कब्जे से 300 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई।जिसके विरुद्ध थाना मुनिकिरेती मेधारा 8/20 एन०डी०पी०एस० एक्ट मे पंजीकृत किया गया।

Post A Comment: