ऋषिकेश,01जनवरी। अंतरराष्ट्रीय फोटोग्राफर राकेश सहाय की स्मृति में मुनि की रेती स्थित गढ़वाल मंडल के गंगा रिसोर्ट में स्वामी बोधी वर्तमान द्वारा पूरे उत्तराखंड के दूरस्थ क्षेत्रों के साथ धार्मिक स्थलों की फोटो प्रदर्शनी लगाई गई। ओशो मल्टी सर्विस द्वारा आयोजित फोटो प्रदर्शनी के दौरान जहां केदारनाथ बद्रीनाथ औली जैसे क्रिडा अफसरों को प्रदर्शित किया गया है वहीं हिमालय पर्वत पर जमी बर्फ को भी दर्शाया गया जोकि युवाओं को अपनी और आकर्षित कर रही थी फोटो प्रदर्शनी के दौरान उत्तराखंड के राज्य पक्षी मोनाल के अतिरिक्त उत्तराखंड की वेशभूषा में महिलाओं को भी दिखाया गया तथा यहां के रहन सहन पौराणिक खेती वन्य जंतुओं के भी जीवंत चित्रों से आने वाले दशकों को अवगत कराया गया । ओटो मल्टी सर्विसेज के स्वामी सदस्य राकेश सहाय का कहना था कि इस प्रकार की प्रदर्शनी युवाओं को प्रेरणा देने का कार्य करती है वहीं गढ़वाल मंडल विकास निगम भी इस प्रकार की प्रदर्शनी के लिए अपना प्लेटफार्म दे रहा है फोटो प्रदर्शनी के दौरान राजेश थपलियाल ने कहा कि इस प्रकार की प्रदर्शनी से युवाओं को भी आगे बढ़ने का मौका मिलेगा वहीं रोजगार के साधन भी उपलब्ध होंगे उनका कहना था कि फोटोग्राफी में भी टैलेंट की आवश्यकता है
फोटो प्रदर्शनी में राजेश थपलियाल, महेश पैन्यूली, त्रिभुवन चौहान, चंद्रवीर पोखरियाल , धर्मपाल सिंह नेगी, कृष्ण कुमार उप्रेती, डीएस नेगी, का भी सहयोग रहा है। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार प्रबोध उनियाल ने किया।
फोटो प्रदर्शनी में राजेश थपलियाल, महेश पैन्यूली, त्रिभुवन चौहान, चंद्रवीर पोखरियाल , धर्मपाल सिंह नेगी, कृष्ण कुमार उप्रेती, डीएस नेगी, का भी सहयोग रहा है। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार प्रबोध उनियाल ने किया।


Post A Comment: