देहरादून। झाझरा में तुलाज इंस्टीट्यूट के छात्र की तेज रफ्तार बाइक से आगे चल रहे ट्रक से जबरदस्त टक्कर हो गई। जिसके कारण छात्र की मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक का पंचनामा भर शव मोर्चरी में रखवा दिया। 
मंगलवार प्रातः करीब 3.45 बजे सिटी कंट्रोल को सूचना दी गई की बंसीवाला पुल के पास बाइक व ट्रक की टक्कर हो गयी है। सूचना पर चैकी झाझरा पुलिस मौके पर पहुंची, जहां पर सेलाकुई की ओर सड़क के बाएं ओर एक ट्रक खड़ा था, जिसके पीछे से एक मोटरसाइकिल सड़क पर पड़ी हुई थी, दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल अवस्था मे पड़ा था। जिसे पुलिस टीम ने उठाकर देखा तो उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई थी। जिसके के पास मिले पहचान पत्र एवं मोबाइल के आधार पर उसकी पहचान केनी लैंडो पुत्र मार्केट लैंडो निवासी लैबराड़ा अरुणाचल प्रदेश हाल छात्र तुलाज इंस्टीट्यूट बीबीए प्रथम वर्ष का छात्र है। जिसकी उम्र 23 वर्ष है। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। ट्रक व मोटरसाइकिल को थाना प्रेम नगर पर लाया गया एवं मृतक व्यक्ति को वास्ते पंचायत नामा शव को मोर्चरी रखा गया है। मृतक के परिजनों को सूचना दी गई है, परिजनों के आने पर पंचायत नामा व पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जाएगी। दुर्घटना के संबंध में की गई जाँच में प्रथम दृष्टया पाया की मोटरसाइकिल सवार छात्र ओवर स्पीड में ट्रक के पीछे हिस्से से टकरा गया, जिससे उसके सिर पर चोट आई एवं मौके पर उसकी मृत्यु हो गयी।

Post A Comment: