ऋषिकेश। सूबे में पहली बार ऐसा मामला सामने आया है जिसमें आरोपी शादी करने के लिए अधिकारियों की आंखों में ही धूल झोक दी। आरोपी ने नाबालिग लड़की को फर्जी कागजों के जरिऐ बालिग बनाकर भगाने व उससे शादी करने षडयंत्र। पडयंत्रकारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी, व पोक्सो एक्ट में मुकमदा दर्ज किया है।
ऋषिकेश में एक नाबालिग लड़की की गुमशुदगी दर्ज हुई। जिसके बाद पुलिस ने गठित पुलिस टीम ने नीरज सिंह पता उपरोक्त को कोतवाली ऋषिकेश लाकर पूछताछ की गई व गुमशुदा के 23 दोस्तों से भी अलग-अलग पूछताछ की गई। गुमशुदा के आने जाने वाले रास्ते (चंद्रेश्वर नगर,चंद्रभागा, मायाकुड) व  प्रतिष्ठानों पर लगे लगे 17 सी.सी.टी.वी फुटेज को भी चेक किया गया’ तथा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। जिसके बाद गत रात्रि में गठित टीम ने तहसील चैक के पास से गुमशुदा लड़की व उसे भगाकर ले जाने वाले को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी गुमशुदा को कहीं ले जाने की फिराक में था।
आरोपी से पुलिस ने जब पूछताछ की तो उसने बताया गया की ’फेसबुक पर मेरी गुमशुदा से दोस्ती हुई थी एवं धीरे-धीरे मैने गुमशुदा को शादी करने के लिए मनाया गया था परंतु नाबालिक होने के कारण वकील ने शादी न होने का कारण बताया। जिस पर मेरे दोस्त विनय उर्फ वंदेमातरम निवासी 14 बीघा ढालावाला, जोकि कंप्यूटर का कार्य करता है। उससे ’गुमशुदा की मार्कशीट एवं आधार कार्ड पर एडिटिंग करके उसकी उम्र बढ़ाकर नाबालिग से बालिक कर दिया गया। जिस पर एडिटिंग किए हुए कागजों को कोर्ट में दिखाकर मैंने उससे शादी कर ली है। पुलिसने नाबालिक लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने, शारीरिक संबंध बनाने एवं कूट रचित कर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर धोखाधड़ी से शादी करने’ पर 3/4 पोक्सो एक्ट एवं 420 आईपीसी के अंतर्गत भी कार्यवाही की है। साथ ही पुलिस ने आरोपी के दोस्त जिसने फर्जी कागजात बनाए है। विनय उर्फ वंदे मातरम निवासी 14 बीघा ढालवाला’ जो कि शोभित जैन (अरिहंत ट्रेडर्स) हार्डवेयर में कार्य करता था। वर्तमान समय मे दुकान बंद हैं तथा दुकान मालिक से जानकारी करने पर जानकारी प्राप्त हुई कि वह निजी कार्य से राजस्थान गया हुआ है। उसके वापस आने पर तत्काल कोतवाली ऋषिकेश में आने को कहा है। कूट-रचित कर फर्जी दस्तावेज बनाने वाले आरोपी के खिलाफ भी कार्रवाई कर रही है। 

Post A Comment: