ऋषिकेश। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी संयुक्त संघर्ष समिति ने विभिन्न मांगों का निराकरण न होने पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही उप जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को ज्ञापन भेजा।

बुधवार को संयुक्त संघर्ष समिति के सदस्यों ने ऋषिकेश तहसील पहुंचकर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। समिति के प्रदेश अध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा ने कहा कि सरकार को समिति की ओर से पूर्व में भी लंबित पड़ी मांगों को पूरा किए जाने के संबंध में बताया जा चुका है। बावजूद इसके अभी तक राज्य आंदोलनकारियों के विभिन्न मांगे पूरी नहीं हो पाई हैं। 

राज्य आंदोलनकारियों ने उनको राज्य निर्माण सेनानी घोषित करने, सम्मानजनक पेंशन देने, दस प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण के साथ ही प्रदेश की विभिन्न समस्याओं का निराकरण की मांग की। इस मौके पर शांता राणा, विक्रम सिंह भंडारी, डीएस गुसाईं, बलबीर सिंह नेगी, गंभीर सिंह मेवाड़, रामेश्वरी चौहान, युद्धवीर सिंह चौहान, हुकम सिंह पोखरियाल, बचन सिंह कंडवाल, नारायण दत्त गौड़, सत्य प्रकाश जखमोला, लक्ष्मी कंडवाल, मुन्नी ध्यानी, सरोजिनी थपलियाल, बीना बहुगुणा, लक्ष्मी कंडवाल, पुष्पा रावत आदि मौजूद रहे।

Post A Comment: