ऋषिकेश। मंगलवार को लायंस क्लब ऋषिकेश रॉयल ने हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी नववर्ष की शुरुआत समाज सेवा के कार्यों से की।
"अपने शहर को ना करें मैला, साथ लेकर चलें कपड़े का थैला" नारे के साथ क्लब द्वारा चलाए जा रहे 'Say no to polybags' जागरूकता अभियान के अंतर्गत क्लब ने सुलखी माई धर्मशाला रेलवे रोड मैं एक कार्यक्रम में सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर संगठन के सदस्यों को जूट बैग का वितरण इस आशय से किया कि वह पॉलिथीन बैग्स का इस्तेमाल त्याग दें एवं अपने मिलने जुलने वालों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
इसके साथ ही देहरादून रोड स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोलपंप में क्लब ने एक निर्धन जरूरतमंद महिला को एक व्हीलचेयर भेंट करके उनकी सहायता करने की कोशिश करी । क्लब अध्यक्ष अतुल जैन ने बताया की श्यामपुर निवासी श्रीमती कृष्णा देवी के पेड़ से नीचे गिरने पर वह दोनों पैरों से विकलांग हो गई थी जिस वजह से उन्हें एक व्हीलचेयर की अति आवश्यकता थी परंतु निर्धन होने के कारण व्हीलचेयर खरीदना संभव नहीं था। उन्होंने कहा कि लायंस क्लब रॉयल निर्धन लोगों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहता है एवं चिकित्सा के क्षेत्र में भी अनेक कार्यकर्ता रहता है।
इस अवसर पर सुशील छाबड़ा धीरज मखीजा अभिनव गोयल हिमांशु अरोरा पंकज चंदानी मयंक गुप्ता पुनीत गर्ग मनोज बतरा लवेश अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

Post A Comment: