ऋषिकेश 5 फरवरी  मुनि की रेती  थाना क्षेत्र में गूलर चौकी से 12 km बाँसकटाल रोड पर मल्ली चमेली में गाँव के ही निवासी कमल सिंह पुत्र स्व भाग सिंह उम्र 75 वर्ष सड़क के किनारे घर के पास खड़ी सेंट्रो कार DL 3C AD 8341* में परिवार के साथ ऋषिकेश आ  रहे थे कि जैसे ही कमल उपरोक्त ने गाड़ी में बैठकर हैंड ब्रेक हटाये गाड़ी सीधी 400 मीटर खाई में गिर गयी ।इस दौरान चालक ने कार से छलांग मार कर जान बचाई । चालक के सिर पर गंभीर चोट आई है जिसे  108 से  ऋषिकेश भेज दिया गया ।सूचना पर तुरंत गूलर चौकी प्रभारी निरंजन बडथ्वाल, शिवपुरी चौकी प्रभारी अंशुल अग्रवाल, व्यासी प्रभारी धर्मेन्द्र राठी समेत थाने से वरिष्ठ उप निरीक्षक संजीत कुमार के साथ प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी  भी पहुच गए। गनीमत ये रही कि चालक का परिवार   घटना के समय कार में बैठ नही पाया था नही तो बड़ी घटना हो सकती थी।

Post A Comment: