भाजपा प्रत्याशियों की जीत को लेकर भाजपाइयों को देंगे संजीवनी...
हरिद्वार। लोकसभा चुनाव में भाजपाइयों में जोश भरने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 31 मार्च को उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। वह हरिद्वार में एक रोड शो करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे।
अमित शाह के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भाजपाई पूरे उत्साह के साथ तैयारी करने में जुटे हैं। हरिद्वार भाजपा प्रत्याशी डॉ रमेश पोखरियाल निशंक के मीडिया प्रभारी ओम प्रकाश जमदग्नि ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का हरिद्वार में रोड शो और जनसभा संबोधित करने का कार्यक्रम है। जिसके लिए युद्ध स्तर पर पार्टी की ओर से तैयारियां की जा रही हैं।
भाजपा की त्रिवेंद्र सरकार को उत्तराखंड में 5 लोकसभा सीटों पर जीत के रिकॉर्ड को बरकरार रखने की चुनौती है ।हरिद्वार सीट पर रमेश पोखरियाल निशंक टिहरी में माला राज्य लक्ष्मी शाह और अल्मोड़ा में अजय टम्टा जो कि पुराने सांसदों भी रहे हैं। उन्हीं को टिकट थमा कर भाजपा ने मैदान में उतारा है जबकि नैनीताल सीट पर अजय भट्ट और पौड़ी सीट पर तीरथ सिंह रावत को प्रत्याशी बनाया है । उत्तराखंड में एक बार भाजपा और एक बार कांग्रेस के पांच सांसदों के जीतने की परंपरा रही है लेकिन इस बार स्थिति बदली हुई नजर आ रही है। पांचों सीटों के मिथक के टूटने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा रहा है। जनता पूरी तरह से चुप्पी साधें है। कुछ स्थानों पर पुराने सांसदों के कार्यों को लेकर सवाल उठ रहे हैं ऐसे में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नरेश बंसल को भाजपा के पांचो सांसदों को जिताने की चुनौती बनी हुई है।
ऐसे में उत्तराखंड में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह स्टार प्रचारकों के दौरे पार्टी प्रत्याशियों के लिए संजीवनी का कार्य करेंगे।हालांकि हरिद्वार सीट की बात करें तो यहां भाजपा के डॉक्टर रमेश पोखरियाल निशंक कांग्रेस के अमरीश कुमार और बसपा के अंतरिक्ष सैनी मुख्य मुकाबले में है। लेकिन इस बार उत्तराखंड के लोकसभा चुनाव परिणाम अप्रत्याशित होने की संभावनाएं ज्यादा बनी हुई है देखना होगा कि कौन नेता जनता का दिल जीतने में सफल होगा।

Post A Comment: