भाषण में सैनिकों का इस्तेमाल करने पर चुनाव आयोग से कांग्रेस करेगी शिकायत
देहरादून। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि पीएम दुनिया के सबसे झूठे व्यक्ति है। पीएम ने उत्तराखंड को सैनिक धाम जो बताया है उत्तराखंड पूर्व से ही सैनिक प्रदेश रहा है। इस प्रदेश में आईएमए पांच वर्ष में नही बना है। यह पूर्व से ही है। पीएम ने प्रदेश के किसी महत्वपूर्ण बिदूं को नही छुआ है।
उन्होंने कहा कि केदारनाथ धाम में आपदा के बाद एक भी रूपया केंद्र सरकार ने नही दिया है जो पूर्व सरकार ने स्वीकृत किया था, उसमें से भी बड़ी रकम तक रोक रखी है। पीएम ने जिस जनपद में रैली की, उसी जनपद में 6 किसानों ने आत्महत्या की है। किसानों की कर्जमाफी की घोषणा की जुमला निकली है। इस प्रदेश में तीन व्यापारी जीएसटी व नोटबंदी के चलते मौत की नींद सो गये है। प्रदेश के बेरोजगारों को रोजगार के अवसर इस सरकार ने प्रदान नही किये है। भाजपा के कार्यकाल में एक भी नया उद्योग प्रदेश में नही लगा है। प्रदेश में समस्त उद्योग पंडित नारायण दत्त तिवारी के प्रयास से लगे थे। पीएम की रैली जनता के साथ छलावा थी। वह लोगों को भावनाओं के जाल में फंसाकर वोट बटोरने का प्रयास कर रहे है। पीएम ने अपनी रैली में प्रदेश के किसी भी मुद्दे को छुआ तक नही है। जिस तरह सैनिक धाम जो बताया है वह पूरी तरह आचार संहिता का उल्लघंन है। चुनाव आयोग ने साफ किया है सेना के जवान का चुनाव में फायदा लेने के लिये किसी का इस्तेमाल नही किया जाना चाहिये। कांग्रेस इसकी शिकायत चुनाव आयोग से करेगी। भाजपा ने सेना में कर्नल रहे भुवनचंद खंडूरी का टिकट काटा है उनकों रक्षा समिति से हटाया है। रैली में जनरल के फोटो पोस्टर से गायब कर दिये है। जिससे साबित होता है भाजपा सेना विरोधी है, वह केवल सेना के नाम का उपयोग वोट के लिये करती है।
उन्होंने कहा कि पीएम कांग्रेस के गरीबों को 72000 हजार रूपये सीधे खाते में डालने से सकते में आ गये है वह तो लोगों के खाते में 15 लाख तो दूर की बात 15 हजार भी नही डाल पाये है। कांग्रेस सरकार बनाते ही गरीबों को गरीबी से ऊपर उठाने के लिये उनके खाते में पैसा डालना शुरू कर देगी।


Post A Comment: