ऋषिकेश,0 4 मार्च। गढ़वाल मण्डल विकास निगम एवं उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद के सँयुक्त तत्वाधान में शिवरात्रि पर्व होने के बाबजूद भी योग साधको में गिनीज बुक ऑफ रिकार्ड में अपना नाम अंकित करने को लेकर भारी उत्साह  नजर आया। इस रिकॉर्ड में योग और प्राणायाम के विभन्न आयामो में अपना जौहर कायम करने के लिये लगभग 1200 से अधिक योग साधको ने प्रतिभाग कर अपने हुनर से रूबरू करवाया।इस अवसर पर आयोजन समिति की ओर से शिवरात्रि पर्व पर  नमामि गंगे सहितजल ही जीवन है का संदेश योग साधको को दिया गया।योग महोत्सव में आए ग्वालियर मध्य प्रदेश के योग गुरु स्वामी जीतनन्द जो हठ योग के सिद्धस्त है उन्होंने योग साधको को योग की और मोड़ने का आह्वान किया गया। वर्तमान दौर भटकाव और अनेक प्रकार की बुराइयों से आच्छादित हैजिसके कारण समाज मे अनेक प्रकार की बुराइयाँ सहित प्रत्येक व्यक्ति में तनाव और स्वास्थ्य सम्बन्धी विकार देखने को मिल रहे है ।इस सबसे निजात पाने के लिए बिना कुछ गंवाए कुछ समय देने से योग ,प्राणायाम,खान पान को संतुलित करने के कारण विजय प्राप्त की जा सकती है।उन्होंने कहा कि स्कूल, कालेजो में भी योग ओर प्राणायाम का प्रसार प्रचार किया जाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि विश्व पटल पर आई गिरावट तभी हम भारतवासी दूर कर सकते है जब हम स्वयं परिपूर्ण को प्राप्त हो।स्वामी जितानन्द जी ने नोली ओर अभ्यांतर क्रियाओ का प्रयोग प्रत्येक के जीवन मे महत्वपूर्ण है।उन्होंने कहा कि स्वस्थ्य समाज देश को सशक्त बनाने के लिए योग सबसे  बड़ा कारगर उपाय है।ऐसा भी देखा गया है कि इसके बेहत्तर परिणाम आश्चर्यजनक साबित हुये है।
उन्होंने कहा कि मूलाधार से स्वाधिष्ठान,मणिपुर, हृदयचक्र, अनाहत,विशुध्दा,आजाचक्र के बाद अंत मे सहस्रार कुण्डलनी को जाग्रत किया जा सकता है।योग और प्राणायाम की अंतिम क्रिया कुण्डलनी जाग्रत कर सहस्रार चक्र तक पहुँचना है जिसे पूर्ण समाधि कहा जाता है।
आज संचालित योग गुरु भीम द्वारा पावर योग,वर्ड रिकार्ड एक्सरसाइज का संचालन डॉक्टर लक्ष्मी नारायण जोशी सहित गिनीज बुक ऑफ टीम की आयोजन समिति ने किया।इसके अलावा रजनीश ने ट्रेडिशनल योग, सी .एम भण्डारी ने योगा इन डैली लाइफ,दिव्या प्रभा माता जी ने डिवाइन लाईट मेडिशन,ईशान ने योग एंड मेडिशियशन,स्वामी अखण्डानन्द ने अखण्ड महायोग,उषा माता  ने लएंगेर योग सहित उत्तराखण्ड के कलाकारों ने शिवरात्रि के शुभ अवसर पर उत्तराखण्ड के आये कलाकारों द्वारा महाभारत काल के 13 दिन की चक्रव्यूह रचना का मंचन कर योग साधको की वाह वाही लूटी जिसमे 40 कलाकारों ने भाग लिया।कार्यक्रम निर्देशक राकेश भट्ट,पंकज नैथानी,हरीश,अर्जुन, दिगम्बर,श्याम,रीता भण्डारी,आकांशा सहित कलाधर सेमवाल आदि अनेक कलाकारों ने अपनी कला से सभी आगन्तुक अथितियों का दिल मोह लियादोपहर भोजन के बाद आयोजित योग महोत्सव मे डाक्टर पालकर एन पाइन सिध्द कास्मिक मेडिशएशन,डॉक्टर देवराज ने कैरियर ओप्पोर्टउनिटीएस इन योग,राजीव तिवाड़ी ने यौगिक मेडिशन,बोधि वर्तमान ने चक्र साउंड,डॉक्टर टीम जॉन्स ने ग्रुप इफ़ेक्ट ऑफ कॉन्सियसनेस,दिनेश चंद्र हठ विन्यास,सुरेंद्र सिंह क्लासिकल हठ सहित राधेश्याम मिश्रा ने हाऊ टू स्टार्ट एंड प्रोग्रेस इन योगा प्रोफेशन का ज्ञान योग साधको को दिया।गढ़वाल मण्डल विकास निगम की प्रबन्ध निदेशिका ज्योति नीरज खैरवाल के निर्देशन में महाप्रबन्धक बी.एल राणा, क्षेत्रीय प्रबन्धक धीरेन्द्र राणा,सरोज कुकरेती, विनोद घिल्डियाल,रविन्द्र नेगी, अनिता डबराल, अजयकान्त, परिपूर्णानन्द जोशी,अनूप अंथवाल ,वी एन उनियाल सहित अनेक निगम कर्मी सहित योग गुरु उपस्थित रहे।

Post A Comment: