ऋषिकेश 27 मार्च । एम्स से निष्कासित कर्मचारी संघर्ष मोर्चा का धरने का 32 वां दिन एवं आमरण अनशन का पांचवा दिन है आमरण अनशन पर साधना नौटियाल तथा कंचन कुमारी बैठे हैं । कर्मचारियों का एक दल ने देहरादून में भी प्रेस कांफ्रेंस में अपनी पीड़ा बयान करी । धरने को संबोधित करते हुए उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी वेद प्रकाश शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार और केंद्र सरकार की नाकामी साबित होती है जिसके कारण आज स्थानीय बेरोजगारों को धरना प्रदर्शन करना पड़ रहा है मंच के महामंत्री डीएस गुसाईं ने कहा कि ऐम्स निदेशक की भ्रष्टाचार की कड़ी और भी फैलती जा रही है उन्होंने कहा कि एम्स में गंदगी का अंबार तथा मरीजों के साथ बराबर सौतेला व्यवहार किया जा रहा है जिस की हम कड़ी निंदा करते हैं इसकी सीबीआई जांच होनी चाहिए सलाहकार विक्रम भंडारी ने कहा कि जब तक कोई ठोस निर्णय नहीं निकलता तब तक यह धरना आमरण अनशन जारी रहेगा जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी ऐम्स निदेशक की होगी राज्य सरकार भी नाकाम साबित हो रही है अरविंद हटवाल ने कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधि भी कुंभकरण नींद सो रहे हैं जिसका के चुनाव में गहरा प्रभाव पड़ेगा भूतपूर्व कैप्टन बलवीर नेगी ने कहा कि ऐम्स निदेशक ने राज्य सरकार और सरकार को धब्बा बताने का काम किया है मुझे यह बता दें कि स्थानीय लोगों की कितने की आपने नियुक्ती करी क्या सब को राज्य भाषा का ज्ञान है ऐम्स निदेशक उल्टे सीधे बयान देकर के खुद ही मकड़जाल में फंसने का काम कर रहे हैं कुलदीप ममगाईं ने कहा कि एम्स निदेशक की वास्तव में जांच कराई जाए करोड़ों रुपए का घोटाला उजागर हो सकता है निदेशक ने एक ही परिवार के 5 लोगों को नियुक्ति चला रखी है तथा 20 से 25 लोग स्वयं के रिश्तेदार भर रखे हैं उनकी भी जांच होनी चाहिए इस संबंध में एक प्रतिनिधिमंडल स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा जी से भी मुलाकात करेगा निदेशक द्वारा रात को अपने गुर्गों को भेजकर धरना स्थल पर उपद्रव भी मचाते हैं जिसके हम कड़ी निंदा करते हैं धरने पर मुख्य रूप से आनंद सिंह परिहार अशोक कुमार सोनिया चंद सरिता शिवानी दाताराम मासी गोवर्धन बलूनी मनीषा कुमार रमन कुसुम लता दीपक गुसाईं अमित बलूनी मनोज बिष्ट सुनीता सुनील खंडूरी सोनू शिवा सिंह सीताराम उनियाल पंकज चौहान दीपक डबराल आकाश जोशी बलवीर सिंह चौहान द्वारका प्रसाद भट्ट सर्वेश्वरी सहित सैकड़ों लोग थे धरने को समर्थन देने वालों में उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच उत्तराखंड राज्य संयुक्त संघर्ष समिति आजाद भारत कांग्रेस उत्तराखंड कांग्रेस पार्टी अटल सेना राइट टू हेल्थ संस्था उत्तराखंड बेरोजगार संघ यूकेडी सहित आशुतोष डंगवाल बलवीर नेगी युद्धवीर चौहान शामिल थे आमरण अनशन का पांचवा दिन था।
Home
उत्तराखंड
ताज़ा ख़बर
एम्स ऋषिकेश से निष्काषित कर्मचारियों ने देहरादून प्रेस क्लब में रोया अपनी बदहाली का रोना


Post A Comment: