ऋषिकेश ,03मार्च। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान मेंं कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के निष्कासन के बाद कर्मचारियों द्वारा दिया जा रहा धरना 8वें दिन भी जारी रहा। रविवार को आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को कई संगठनों ने अपना समर्थन दिया। एम्स के बाहर एम्स से निष्कासित कर्मचारी संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष दीपक रावत ने कहा कि उनका धरना जब तक जारी रहेगा, तब तक उनकी मांगों को नहीं माना जाएगा। उनका कहना था कि राज्य निर्माण के दौरान बेरोजगारों युवकों ने अपना बलिदान दिया है। जिन्हें आशा थी कि राज्य बनने के बाद उन्हें नौकरियां दी जाएंगी ।जिसके बाद एम्स भी बना। और उन्हें आउटसोर्सिंग के माध्यम से नौकरियां मिली ,लेकिन उन्हें अब एम्स के प्रशासन द्वारा निकाल दिया गया है। जिससे बेरोजगारों को काफी धक्का लगा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड आंदोलन में अपना बलिदान देने वाले नौजवानों का बलिदान बेकार नहीं जाने दिया जाएगा ।धरना देने वालों में निष्कासित कर्मचारी संघर्ष मोर्चा के सदस्य अमित बडोनी, मनोज बिष्ट ,शुभम चौहान, वेद प्रकाश शर्मा, रुकम पोखरियाल , आदि भी उपस्थित थे। जिन्हें विभिन्न संस्थाओं उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी संघर्ष समिति, उत्तराखंड विकास मंच, अटल सेना, यम्केश्वर विकास समिति के अतिरिक्त मैथिली संस्थान मैं भी अपना समर्थन दिया है।


Post A Comment: