ऋषिकेश, 2 मार्च 2019।  भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा पुरे देश में विजय संकल्प बाइक रेल्ली का आयोजन किया गया। जिसके तहत ऋषिकेश विधानसभा में भी कार्यक्रम को बड़े उलास के साथ किया गया।. विधानसभा ऋषिकेश के श्यामपुर मंडल में युवा मोर्चा जिला महामंत्री संजीव चौहान, बाइक रेली संयोजक विकास सेमवाल ओर मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा अमन कुकरेती  के नेत्रित्व में  बाइक रेल्ली का आयोजन किया गया जिसे जिला महामंत्री सुदेश कंडवाल ओर मंडल अध्यक्ष प्रदीप धस्माना ने झंडा दिखा कर रवाना किया। जिसमे श्यामपुर मंडल के युवामोर्चा के  कार्यकर्ताओ सहित बड़ी संख्या में  कार्यकर्ता सम्मिलित हुए. रैली रायवाला मुख्य बाज़ार से प्रारम्भ हुई और छिद्देरवाला, खेरी, गढ़ी, श्यामपुर, गुमानीवाला होते हुए मंशादेवी फटक पर समाप्त की गयी. रेली में सभी आये कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया की २०१९ में भरतीय जनता पार्टी को जिताना है और केंद्र में आदरनीय मोदी जी ने नेतृव में एक बार फिर सरकार बनानी है ,, कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वालो में प्रदीप धस्माना, सुदेश कंडवाल, संजीव चौहान,  हरपाल राणा, बिजेंद्र रमोला, वीरेंद्र मोघा, राजीव गुप्ता,राम रतन रतूड़ी, सतपाल रना, विजेंदर राणा, जगदीश रावत,सत्यपाल सैनी, राजेश जुगलान, गणेश रावत, राम क्षेत्री, प्रशांत चमोली, नैन सिंह, अनुराग गर्ग, हरि सिंह, योगेश पाल, महेंद्र रावत, विजय बिष्ट, अमन कुकरेती, मान सिंह कलुडा, हरीश रतूड़ी, अमन, आदि सम्मिलित हुए।

Post A Comment: