देहरादून I मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि देहरादून के शौर्य स्थल को पंचम धाम बनाया जाएगा। इसमें देश की आजादी के बाद से अब तक कुर्बानी देने वालों की जानकारी होगी। जिससे लोग जवानों की शौर्य गाथाओं को आसानी से जान सकेंगे। उन्होंने शुक्रवार को ईसी रोड स्थित एक जन संवाद कार्यक्रम में ये बातें कही।
बीते बृहस्पतिवार को रुद्रपुर में हुई जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि उत्तराखंड में हर दूसरा परिवार सेना से जुड़ा है, ऐसे में यहां पांचवां धाम सैनिक धाम है। जिसे आगे बढ़ाते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री ने शौर्य स्थल को पंचम धाम के रूप में विकसित करने की योजना बनाने की बात कही है।


Post A Comment: