ऋषिकेश, 01मार्च। गढवाल मण्डल विकास निगम सहित उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद के तत्वाधान में आयोजित अन्तराष्ट्रीय योग महोत्सव के दूसरे दिन स्वामी नारायण आश्रम के गुरुकुल छात्रों ने वैदिक मंत्रोच्चारण और हवन कर योग साधको को इसके महत्व से अवगत कराया।निगम के महाप्रबंधक श्री बी. एल राणा,महाप्रबन्धक निर्माण वी .एन उनियाल,क्षेत्रीय प्रबन्धक धीरेन्द्र राणा, विपुल रतूड़ी सहित योग साधको ने हवन में प्रतिभाग किया। यज्ञ के बाद योग महोत्सव 2019 की विधिवत कक्षाएं प्रारम्भ कर दी गयी।
आज प्रातः कालीन योग गुरुओ ने निगम द्वारा स्थापित वेन्यू हाल जो भारतीय ऋषि परम्परा को विदेशी मेहमानों ओर अपने आने वाली पीढ़ी को अवगत कराएं जाने के उद्देश्य से निर्मित की गई है। इसी श्रंखला में महर्षि वशिष्ठ हाल में योगी  जयवेदन ने ट्रेडिशनल योग की जानकारी योग साधको को दी।महर्षि विश्वामित्र  हाल में योगी जितानन्द ने हठ योग की बारीकियों से योग की जानकारी , महर्षि पतञ्जलि हाल ने योगी नितिन वारखरे ने अष्टाङ्ग योग,महर्षि अत्री हाल में योगगुरु सुभाष पात्रीजी  ने कास्मिक मेडिशन,महर्षि गोतम हाल में योगी चरत ने एडवांस प्रायणाम  से योग साधको को जानकारी दी और योग साधको की शंकाओ का उत्तर भी दिया।पुलवामा में सैनिकों पर हुये हमले के कारण 40 सैनिक शहीद हो जाने की दशा में योग शिविर में अपने सैनिकों को एक मिनट का मौन रखकर सादर नमन किया गया ।अपने शहीदों को  याद करते हुए कैलाश खैर ने कल के संगीत कार्यक्रम को शहीदों की याद में समर्पित कर दिया ।इस दौरान पूरा वातावरण देश मय बनकर भारत माता की जय, वन्देमातरम से गुंजायमान हो गया।
 आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में अरविंद उनियाल, रविन्द्र नेगी, विजेंदर राणा,विनोद घिल्डियाल, अनिता डबराल, नीतू कटोच,  बबल सिंह,सुरेश पंवार, इंद्रमोहन सिंह नेगी,प्रेम कण्डारी, आदि अनेक निगम कर्मी मौजूद रहे।

Post A Comment: