ऋषिकेश,04मार्च । उत्तराखंड भवन एवं संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंद महिलाओं को 500सौ सिलाई मशीनों का वितरण किये जाने के साथ 25लोगों को चैक व सोलर लाईट भी दी गयी। सोमवार को कार्यक्रम का शुभारंभ ढाल वाला में एक वेडिंग प्वाइंट में आयोजित कार्यक्रम का दीप प्रजज्वलित कर राज्य के कृषि एवं उद्यान मंत्री सुबोध उनियाल तथा उत्तराखंड भवन एवं संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के श्रम मंत्री डॉ हरक सिंह रावत तथा सचिव दमयंती रावत ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर राज्य के कृषि मंत्री सुबोध उनियाल इस बोर्ड के माध्यम से कामगार को राज्य सरकार द्वारा दी जाने वाली योजनाओं का लाभ दिलाया जाना है ।जिसके अंतर्गत लाखों लोगों द्वारा इस बोर्ड के अंतर्गत अपना पंजीकरण कराया गया ।उन्होंने कहा कि सरकार की योजना के अंतर्गत पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को जहां ₹500 दिया जा रहा है। वहीं केंद्र सरकार की आयुष्मान योजना के अंतर्गत मरीज के इलाज हेतु ₹5लाख तक दिए जाने की व्यवस्था की गई है। लेकिन श्रम विभाग द्वारा काम के दौरान दुर्घटना हो जाने पर, पूरे इलाज की व्यवस्था बोर्ड द्वारा की जाती है। लेकिन इसके लिए सभी कामगारों को जागरूक होने की आवश्यकता है। हमारी सरकार द्वारा 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के कल्याण के लिए भी व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा सभी कामगारों को टूल कीटें भी दी जा रही है। उनका कहना था, कि जागरूक लोगों को किला जाने के लिए अपने अपने क्षेत्रों में कैंपों का आयोजन किया जाना चाहिए। उनका कहना था ,अगर योजनाओं का सभी लोग लाभ उठा ले, तो होने वाला पलायन स्वयं रुक जाएगा। श्रम मंत्री डॉ हरक सिंह रावत ने कहा कि राज्य सरकार मजदूरों को लाभ देने के लिए पूरे प्रदेश मे इस प्रकार के कैंंप आयोजित कर रही है। जिसके पंजीकरण मे भी सरलीकरण किया गया है । अगर आपने विभाग में रजिस्ट्रेशन कराया है, तो जन्म से लेकर मृत्यु तक सरकार सभी सुविधा उपलब्ध करवायेगी। इस विभाग की ओर से लडकियों की शादी के लिए, व मकान बनाने के लिए भी सरकार पैसा दे रही है । हरक सिंह ने कहा कि जहां मोदी ने आयुष्मान योजना के तहत इलाज के लिए पांच लाख रुपये दिये जा रहे है वहीं श्रम विभाग मजदूर के परिजनों के लिए भी इलाज के लिए पैसे दे रहा है। इन योजनाओं को चलाने के लिए पैसे की भी व्यवस्था की गई है।इस अवसर पर मुनिकिरेती के नगर पालिका अध्यक्ष रोशन रतूड़ी ,राकेश अग्रवाल , बोर्ड के सदस्य विशाल कक्कड़, ब्लॉक प्रमुख विनिता बिष्ट,उमेश राय ,कौशल चौहान, सहित काफी संख्या मे लोग उपस्थित थे।
Home
उत्तराखंड
ताज़ा ख़बर
कृषि मंत्री सुबोध उनियाल व श्रम मंत्री हरक सिंह रावत ने श्रमिकों को बांटी पांच सौ सिलाई मशीन व सोलर लालटेन


Post A Comment: