ऋषिकेश, 30मार्च। मुनि की रेती पुलिस न वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर एम्स  प्रशासन द्बारा उनके थानाक्षेत्र मे हुई दुघर्टनाओं मे मृतकों की पोस्टमार्टम की रिपोर्ट न दिये जाने की शिकायत की है । थाना  प्रभारी ने कहा कि एम्स प्रशासन  के पास  कई  मामलों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट रुकी है । जिनके सम्बध मे पत्राचार के बावजूद पोस्टमार्टम रिपोर्ट को नहीं दिया जा रहा है ।  जिन्हे  प्राप्त करने के लिए मृतकों के परिजन  थाने के चक्कर लगा रहे हैं ।  जिसके कारण जांचें और विवेचनाए प्रभावित हो रही है ।जबकि  नियम अनुसार तत्काल  पोस्टमार्टम की रिपोर्ट की सुपूर्द की जानी चाहिए । जिसके सम्बध मे   जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को भी अवगत कराया गया।

Post A Comment: