ऋषिकेश,16मार्च। ऋषिकेश त्रिवेणी घाट पर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कार त्रिवेणी घाट की पार्किंग में पहुंची और सीधे घाट पर बनी पुलिस चौकी से टकरा गई । प्राप्त समाचार के अनुसार एक कार शनिवार की रात 11:00 बजे करीब त्रिवेणी घाट पर पार्किंग के लिए आई लेकिन बैरियर ना होने के चलते वह सीधी गंगा जी की ओर जाने लगी ,जोकि घाट पर बनी पुलिस चौकी से टकरा गई जिसे देख कर रात मे घाट पर घुम रहे लोगों में भगदड़ मच गई ,और उन्होने भाग कर जान बचाई, जिसमें कार का चालक रामकुमार घायल हो गया है जिसे राजकीय चिकित्सालय लाया गया ।
Home
उत्तराखंड
ताज़ा ख़बर
सुरक्षा
त्रिवेणी घाट पार्किंग में खड़ी कार खुद ब खुद चलकर पुलिस चौकी से टकराई


Post A Comment: