एक सप्ताह मे सभी अधिकारियों को अधुरी, तैयारियों को पूरा किए जाने के दिए निर्देश
ऋषिकेश,20अप्रैल। आगामी मई माह मे प्रारम्भ होने वाली चार धाम यात्रा 2019 को लेकर प्रशासन द्वारा की गई तैयारियों की समीक्षा बैठक के दौरान गढ़वाल कमिश्नरी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कई अधिकारियों को लताड लगाई ,तथा यात्रा के दौरान आने वाली समस्या के समाधान हेतु एक व्हाट्सएप नंबर 8859966001भी जारी किया है। वहीं 1 सप्ताह बाद यात्रा को लेकर की गई तैयारियों की रिपोर्ट भी तलब की जाएगी ।शनिवार को नगर निगम के सभागार मे आयोजित बैठक गढवाल आयुक्त बी.बी आर सी पुरुषोत्तम, पुलिस आईजी गढवाल अजय रोतेला ने संयुक्त रुप से सभी अधिकारियों की लेते हुए कहा कि हरिद्बार व ऋषिकेश के जिला अधिकारी व उप जिला अधिकारी को यात्रा का हनुमान बताते हुए कहा कि दोनों शहरों के अधिकारियों पर काफी जिम्मेदारी है लेकिन ऋषिकेश के उपजिलाधिकारी प्रेम लाल कार्यों को लेकर काफी सुस्त है ।जिन्हें सक्रिय होने की आवश्यकता है। क्योंकि सारी यात्रा का दारोमदार ऋषिकेश पर ज्यादा है। जो कि नियत समय में सभी कार्यों को पूर्ण करवायें।
हरिद्बार मे लगाई गई सडकों के किनारे टाईल का मामला भी बैठक मे उठा , इसके सम्बंध मे कहा गया कि उक्त लगी टाईलों की जांच करवाकर दुबारा लगवाई जायें।चार धाम यात्रा के दौरान बसों के चलने का समय भी निर्धारित किया गया जिसके अनुसार सुबह 4:00 बजे से रात को 8:00 बजे तक बसे चलेंगीं। आरटीओ विभाग यात्रा सीजन के दौरान चलने वाली आज गाड़ियों को पकड़े जाने के बाद उन्हें रखे जाने की समस्या से भी अवगत कराया जिसके लिए यात्रा मार्गो पर स्थानीय पुलिस चौकियों को थानों से सहयोग किए जाने की बात कही गई। आरटीओ विभाग ने पहले से पकड़ी गई गाड़ियों के निलामी का समाधान किये जाने का मामला भी उठाया। जिसका समाधान 1 महीने में किए जाने का निर्देश दिया गया।हरिद्वार से चारधाम यात्रा के लिए चलने वाली प्राइवेट टैक्सियों को रोके जाने के लिए नई नीति निर्धारित की गई जिसके अंतर्गत कक्षाएं एक बार ही चक्कर लगा सकेगी। इसके लिए परिवर्तन दल की नियुक्ति किए जाने के निर्देश भी दिए गए।हेमकुण्ड गुरुद्वारे के प्रबंधक स. दर्शन सिंह गोविंदघाट से बनने वाली सड़क की समस्या को उठाया,जिस पर पीडब्ल्यूडी के अधिकारी ने बताया कि बजट के अभाव मे कुछ कार्य नहीं हो पाया था।जिस पर गढवाल आयुक्त ने तत्काल बजट स्विकृत कर कार्य को किये जाने के लिए निर्देशित किया गया । इस बार सभी वाहनों को ग्रीन कार्ड भी जारी किए जाएंगे इसके लिए हमने 15 अप्रैल से काले भी प्रारंभ कर दिया जिसके लिए 2 टेक्निकल अधिकारी भी नियुक्त किए जा चुके हैं इस बार ग्रेड कार्ड की वैधता 1 मई से 30 जून होगी आरटीओ विभाग द्वारा क्षेत्र में बनाई गई है इसी के साथ सेल्फी ले ले चेकिंग करने वाले दल भी नियुक्त किए गए। इस बार चार धाम यात्रा के अतिरिक्त 2 धाम के लिए भी अतिरिक्त बसें भी चलाई जाएंगी। सिंगल रोड पर चलने वाली बसों को भी चिन्हित किया गया है। बैठक में यह भी कहा कि संयुक्त रोटेशन से चलने वाली बसों के साथ कुमाऊं मंडल की 25 बसों को भी अतिरिक्त रखा जाए।बैठक मेँ बसों में पिछली बैठकों में स्वच्छता को लेकर दिए गए निर्देश कोई कार्रवाई ना होने पर भी नाराजगी जताते हुए कहा कि सभी बसों में कूड़ेदान की व्यवस्था की जाए इसी के साथ पूरे यात्रा मार्ग पर हो रहे प्लास्टिक के उपयोग को पूरी तरह प्रतिबंधित किए जाने के निर्देश दिए गए।
बैठक में जिलाधिकारी सोनिका उत्तरकाशी के आशीष रुद्रप्रयाग के मंगेश घिल्डियाल,हरि द्वार के दीपक रावत, गढ़वाल मंडल विकास निगम के जीएम बी. एल राणा , देहरादून की पुलिस अधीक्षक निवेदिता कुकरेती ऋषिकेश के पुलिस क्षेत्राधिकारी वीरेंद्र सिंह रावत सहित स्वास्थ्य लोक निर्माण विभाग, पेयजल निगम ,परिवहन विभाग ,वन विभाग ,ऊर्जा निगम के अधिकारी भी मौजूद थे।

Post A Comment: